Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोण्डा:बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल


गोण्डा। थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा बलात्कार व गर्भपात करने का आरोपी प्रदीप यादव पुत्र केशवराम निवासी धूसवा मौजा दुल्लहपुर थाना नवाबगंज को थाना नवाबगंज पर पंजीकृत मुकदमा के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है। 
विदित हो कि उक्त अभियुक्त पर थाना नवाबगंज क्षेत्र की रहने वाली लड़की के साथ बहला-फुसलाकर बलात्कार करना तथा बिना सहमति के गर्भपात कराना, जान से मारने की धमकी देना, घर में घुसकर मारना-पीटना व स्टाम्प पेपर पर सुलहनामा का धोखाधड़ी करके हस्ताक्षर बनवा लेने का आरोप है जिसके सम्बन्ध मे पीड़िता की माॅ द्वारा थाना नवाबगंज पर उक्त मुकदमा 12 दिसम्बर को पंजीकृत कराया गया था जिसकी विवेचना के क्रम मे 9 दिसम्बर को थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा उक्त अभियुक्त को कटी तिराहा कस्बा नवाबगंज से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे