Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

खेल से आपसी सौहार्द्र और एकता की भावना को मिलता है बढ़ावा:आराधना


स्टेडियम में खेला गया शीतकालीन त्रिकोणी क्रिकेट कप का पहला मैच, आनन्दवन ने दर्ज कराई जीत
शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़ । जिला स्पोर्ट स्टेडियम में मंगलवार को शीतकालीन त्रिकोणी क्रिकेट कप 2018 प्रतियोगिता का आयोजन हुआ ।  इस प्रतियोगिता में 3 टीमें ने भागीदारी निभाई जिसमें आनंदवन इंटर कॉलेज, ग्लोबल हंटर्र, क्रिस्टल ब्लू, के बच्चों ने भाग लिया । मंगलवार को पहला मुकाबला आनंदवन इंटर कॉलेज बनाम ग्लोबल हंटर के मध्य खेला गया जिसमें आनंदवन इंटर कॉलेज ने इस  रोचक मुकाबले में बाल अंकित के जरिए जीत दर्ज की । आनंदवन इंटर कॉलेज ने इस टॉस  जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 124 रनों का लक्ष्य तैयार किया । जिसमें उत्कर्ष पाल 26 रन, मीत श्रीवास्तव ने 14 तथा योगेंद्र पांडे ने 12 और सर्बज्ञ ने 10 रनों का योगदान दिया। ग्लोबल हंटर्स की ओर से अमन ने 3 तथा रोशन, प्रथम, अमन ने एक-एक सफलता अर्जित की। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ग्लोबल हंटर्स ने भी निर्धारित ओवरों में 124 रन बनाए, जिसमें आयुष पाल 24 तथा रोशन ने 15 रनों का योगदान दिया । आनंदवन की ओर से मीत व रंजीत ने दो-दो सफलता अर्जित की। मैच का निर्णय बाल आउट के जरिए किया गया । मैच के पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन आदर्श बालिका विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती आराधना ने करती खिलाडियों से परिचय प्राप्त किया ।

इस दौरान उन्होंने अपने सम्बोधन में खेल को पढाई से तनिक भी कम न बताते हुए बच्चों को खेल भावना और खेल को इसे शारीरिक और मानसिक विकास हेतु आवश्यक बताते हुए कहाकि खेल से बंधुत्व, आपसी सौहार्द्र और एकता की भावना को  बढ़ावा मिलता है। इस मौके पर समाजसेवी रोशन लाल उमरवैश्य,  दुर्गेश तिवारी, आदित्य शुक्ला, राजेंद्र श्रीवास्तव, राकेश सिंह, हैदर आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे