शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़। मंगलवार की सुबह से कड़ाके की ठण्ड व शीतलहर के चलते तापमान में हुई भारी गिरावट व कोहरे के प्रकोप को देखते हुए कक्षा 1से 8 तक के सभी विद्यालय 11 जनवरी तक बंद रहने का निर्देश दिया गया है ।
बतादें कि डीएम के निर्देश पर बीएसए बीएन सिंह ने ठण्ड व कोहरे के चलते 09 जनवरी तक स्कूलों को बंद किये जाने के निर्देश दिए थे। बीएसए ने कहा है कि 11जनवरी तक कक्षा 1 से 8 तक के परिषदीय विद्यालयों सहित सभी प्रकार के मान्यता प्राप्त नर्सरी व कान्वेंट स्कूल बंद रहेंगे।उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारियों से आदेश का कड़ाई के साथ पालन किये जाने के निर्देश भी दिए है। बीएसए ने कहा है कि विद्यालय में शिक्षक 11 बजे से 3 बजे तक मौजूद रहकर स्वेटर की खरीददारी कर वितरण की कार्यवाही सुनिश्चित करे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ