सुलतानपुर:नई पहल!शिकायतों के निवारण के लिए नगर पालिका द्वारा जारी होगा हेल्पलाइन नम्बर | CRIME JUNCTION सुलतानपुर:नई पहल!शिकायतों के निवारण के लिए नगर पालिका द्वारा जारी होगा हेल्पलाइन नम्बर
Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सुलतानपुर:नई पहल!शिकायतों के निवारण के लिए नगर पालिका द्वारा जारी होगा हेल्पलाइन नम्बर


खुर्शीद खान
सुलतानपुर। नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष बबिता जायसवाल ने चुनाव के दौरान किये गये वादो के क्रम में एक कदम आगे बढ़ाते हुये घोषणा की कि आने वाली 12 जनवरी 2018 विवेकानंद की जयंती के अवसर पर नगर पालिका परिषद, सुलतानपुर सफाई, जल आपूर्ति एवं मार्ग प्रकाश व्यवस्था से संबंधित शिकायतों के निवारण के लिए हेल्पलाइन नं0 05362-240275 जारी करेगी। 
सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक शिकायतें तक दर्ज होगी 
नपा0 अध्यक्ष बबिता जायसवाल ने बताया कि जनसमस्या शिकायत निवारण केन्द्र के हेल्पलाइन नं0 05362- 240275 पर नगरवासियों को 10 बजे पूर्वाह्न से 5 बजे अपराह्न के बीच सफाई, जल आपूर्ति एवं मार्ग प्रकाश जैसी समस्याओं के निवारण हेतु घर बैठे अपनी शिकायते दर्ज करा सकती है। 
जनसमस्याओं का तीन दिन में निपटारा होगा
श्रीमती जायसवाल ने बताया कि सुलतानपुर नगरपालिका  जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु एक नई व आवश्यक पहल की शुरुआत करने जा रही जिसमें हेल्पलाइन नं0 पर दर्ज करायी गयी जनसमस्याओं का निपटारा तीन दिन के अंदर सुनिश्चित कराया जायेगा।
भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने बताया 
नपा0 अध्यक्ष बबिता जायसवाल ने चुनाव के दौरान शहर की जनता से वादा किया था कि अगर वह नगर पालिका अध्यक्ष बनेगी तो जनता को अतिक्रमण, जाम की समस्या से निजात दिलाते हुए स्वच्छता , जल आपूर्ति एवं मार्ग प्रकाश व्यवस्था पर विशेष ध्यान देगी।और सुलतानपुर शहर  को स्मार्ट व आदर्श शहर बनाने में कोई कोर-कसर नही छोड़ेगी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे