Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रतापगढ़:अठेहा-संग्रामगढ़ हाईवे के पुर्ननिर्माण की मंजूरी मिलने पर खुशी


बैठकों में सौगात पर प्रमोद तिवारी व मोना के प्रति लोगों ने जताया आभार
लालगंज प्रतापगढ़। लालगंज रामपुर खास विधानसभा क्षेत्र को एक और बड़ी सड़क परियोजना की सौगात मिलने पर क्षेत्रीय नागरिकों एवं पंचायत प्रतिनिधियों मे गुरूवार को खुशी का माहौल देखा गया। विभिन्न संगठनों ने बैठक के जरिये अठेहा से संग्रामगढ़ हाईवे के सुदृढ़ीकरण की मंजूरी को लेकर कांग्रेस के राज्य सभा सदस्य प्रमोद तिवारी एवं क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना के प्रति आभार जताया गया। पंचायत प्रतिनिधियों की हुई बैठक मे केंद्रीय सड़क निधि से स्वीकृत सड़क परियोजना को क्षेत्र के तीन विकासखण्डों के लोगों के लिये आवागमन की खास उपलब्धि करार दिया गया। बैठक की अध्यक्षता सांगीपुर ब्लाक प्रमुख अशोक सिंह व संचालन स्थानीय नगर पंचायत की चेयरपर्सन अनीता द्विवेदी ने किया। बैठक मे रामपुर संग्रामगढ़ की ब्लाक प्रमुख पूजा देवी, प्रधान संघ अध्यक्ष रमाशंकर तिवारी आदि रहे। इधर क्षेत्रीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक मे भी केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी द्वारा अठेहा संग्रामगढ़ सड़क परियोजना को लेकर संासद प्रमोद तिवारी के प्रस्ताव की मंजूरी के बाबत कैम्प कार्यालय मे पत्र मिलने पर प्रसन्नता दिखी। मंत्री गड़करी द्वारा सांसद प्रमोद तिवारी को भेजे गये पत्र के जरिये विभागीय बजट की मंजूरी को लेकर भी कार्यकर्ताओं मे खुशी देखी गयी। बैठक के जरिये आगामी छः जनवरी को इस सड़क परियोजना के अठेहा मे सांसद प्रमोद तिवारी एवं विधायक आराधना मिश्रा मोना द्वारा संयुक्त भूमिपूजन कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर रूपरेखा सुनिश्चित की गयी। बैठक की अध्यक्षता सांसद प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी व संचालन मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश शुक्ल ने किया। इस मौके पर केडी मिश्रा, लालजी यादव, पुष्पा देवी, महेन्द्र सिंह, ओमप्रकाश सरोज, राजेश पाण्डेय, शिवबहादुर सरोज, अवधेश सिंह, सुधाकर पाण्डेय, रामबोध शुक्ल, भुवनेश्वर शुक्ल, पवन शुक्ला, रवीन्द्र मिश्रा, सुनील त्रिपाठी, महन्थ दुबे, लल्लन मिश्र, आईपी मिश्रा, बीएन सिंह आदि रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे