मनीष ओझा
प्रतापगढ़ । क्रिकेट मैच के खेल को लेकर हुए विवाद में हुई मारपीट के दौरान बीच बचाव करने पहुंचे युवक को दबंगों ने गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया । स्थानीय लोगों ने आनन - फानन में इलाज हेतु जिला अस्पताल ले आए, जहां हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उसे इलाहाबाद रेफर कर दिया । जानकारी के अनुसार अंतू थाना क्षेत्र के गडवारा बाजार स्थित शीतला प्रसाद इंटर कालेज के मैदान में चल रही सीआरआई क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान खेल के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट शुरु हो गई, इसी बीच क्रिकेट देखने आए अन्तू थाना क्षेत्र के शुकुलपुर, गडवारीपुर निवासी मोहम्मद रियाज(25) पुत्र मोहम्मद सिराज क्रिकेट मैच देखने आया था जो बीच बचाव करने पहुंच गया इसी दौरान दबंगों ने फायरिंग कि जिससे गोली मोहम्मद सिराज के जा लगी और वह गंभीर रुप से घायल हो गया।बताया जाता है कि मोहम्मद रियाज बाहर रहकर ट्रक डाइबर का कार्य करता है इस बीच वह घर आया था और मैच की जानकारी होने पर वह भी देखने पहुच गया था ।घायल रियाज को स्थानीय लोगो ने जिलाअस्पताल इलाज हेतु ले गये जहॉ से चिकित्सको ने प्राथमिक इलाज कर इलाहाबाद रेफर कर दिया । सूचना पर पहुची ईलाकाई पुलिस मामले की जॉच पडताल में जुटी रही ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ