Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

घाघरा मे डूबे 4 लापता लोगों के ना मिलने पर पूर्व आवास विकास परिषद के उपाध्यक्ष ने दिया धरना





सुनील उपाध्याय
उत्तर प्रदेश में बस्ती जिले के  दुबौलिया विकास खण्ड के पारा गावं के पास  नदी मे पिछले 8 दिनों से घाघरा मे डूबे 4 लापता लोगों की तलाश में परिजनोें की आंखे पथरा गई है और प्रशासन ने भी चुप्पी साध लिया है। गुरूवार को दुबौलिया विकास खण्ड के घाघरा घटना स्थल के नजदीक उ.प्र. आवास विकास परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह के नेतृत्व में परिजनों और क्षेत्रीय नागरिको  ने लापता लोगों की तलाश और परिजनों को 15 लाख रूपये की आर्थिक सहायता दिये जाने की मांग को लेकर अनिश्चित कालीन क्रमिक धरना शुरू किया।  धरना स्थल से ही जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया। 

धरने को सम्बोधित करते हुये समाजवादी पार्टी नेता सिद्धार्थ सिंह ने कहा कि विगत 28 दिसम्बर 2017 को खेती किसानी करके घर वापस लौट रहे  जनपद के हर्रैया तहसील अर्न्तगत पारा, देवारा गंगवार और ऊंजी मुस्तहकम गांव के चार लोग छोटेलाल पुत्र  जयराम ग्राम-ऊंजी मुस्तहकम, सुरजीत पुत्र भारत ग्राम देवरा गंगवार, मायाराम पुत्र ओरी ग्राम- पारा एवं बारा लखन्दर पुत्र चिरकुट घाघरा नदी में नाव पलटने के दौरान लापता हो गये। प्रशासनिक स्तर पर उनके खोजबीन का कोई प्रभावशाली उपाय नहीं किया गया। कहा कि  क्षेत्रीय नागरिक सवाल खड़ा कर रहे हैं कि यदि डूबने वालों में किसी मंत्री या आई.ए.एस., पीसीएस का बेटा होता तो भी क्या प्रशासन इसी प्रकार से चुप रहता ? 
मांग किया कि तत्काल प्रभाव से चार लापता लोगों की खोजबीन हेतु प्रभावशाली प्रयास कराये जायें। इसके साथ ही प्रभावित लोगों के परिजनों को 10 लाख रूपये का मुआवजा और किसान बीमा का 5 लाख रूपया समेत कुल 15 लाख की सहायता उपलब्ध कराया जाय। 
 धरना स्थल पर सिद्धार्थ सिंह के साथ शुक्कले यादव, झिन्नेलाल यादव, मो0 स्वालेह, मानवेन्द्र सिंह, चन्द्रहास यादव, राजेश सिंह, अजय यादव, रवि, रमेश, अंजनी देवी,राधेश्याम यादव. राधा, संध्या, सुशीला, अर्चना, अन्तिमा, निशा, शिखा, नेहा, मिथलेश, रेनू, हरिओम यादव, दयालु बाबा, ओंकार गिरी, विनोद शुक्ल, कल्लू शुक्ल, रमेश चन्द्र, अभिषेक यादव, राजकुमार, शिवशंकर, गौरीशंकर, बाबूराम शर्मा आदि उपस्थित रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे