सुनील गिरी
हापुड़ । हाइकोर्ट के निर्देश पर बिना इजाजत धार्मिक स्थलों पर ध्वनि विस्तारक यंत्रों को न बजाने को लेकर बाबूगढ़ थाना परिसर में एक बैठक की गई। बैठक में धार्मिक स्थलों पर लगे लाउड स्पीकरों को लेकर चर्चा हुई। बुधवार को बाबूगढ़ थाना परिसर में थाना प्रभारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी अध्यक्षता में शांति कमेटी की बैठक की गई। बैठक में मस्जिदों और मंदिरों के जिम्मेदार शरीक हुए। प्रभारी ने मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मस्जिदों और मंदिरों पर लगे लाउडस्पीकर पर दी जाने वाली अजान और होने वाले भजन व कीर्तन के अनवरत जारी रखने के लिए एसडीएम से परमीशन ले लें। हाइकोर्ट के आदेशानुसार समय सीमा समाप्त होने पर पुलिस किसी भी दशा में बिना परमीशन के लाउडस्पीकर को बजाने नहीं देगी। अगर कोई बगैर परमीशन के ऐसा करते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई तय है। इस अवसर पर एसआई योगेश्वरी, निशा, सुभाष, रामेन्द्रर,लल्ला, मनोज, सुशील, गुड्डू, मुशर्रफ हुसैन, मोहम्मद वसीम, सुरेश पाडेय समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ