Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोण्डा :नेकी की दीवार के गरीबो के लिए बढ़े कदम


गोण्डा :समाज सेवा से बढकर कोई पुनीत कार्य नही है ।यह बात मसकनवा बाजार के गौराचौकी मार्ग पर  पीड़ित सेवा समाज के तत्वावधान मे मसकनवा बनी"नेकी की दीवार "पर एक कम्बल वितरण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये तहसीलदार मनकापुर बृजमोहन ने कहा कार्यक्रम के दौरान  कर 45 लोगों को कम्बल व स्वेटर बितरित किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तहसीलदार मनकापुर बृजमोहन ने एक बिकलांग बालिका अर्चना निवासी खालेगांव  को कम्बल ओढ़करा  किया।तहसीलदार मनकापुर ने कहा की ऐसे पुनीत कार्य करने के लिये लोगों बढ़चर कर हिस्सा लेना चाहिये।उन्होंने कहा की अगर किसी व्यक्ति व संस्था द्वारा कार्य किया जा रहो तो उसका सहयोग करना चाहिये।तहसीलदार ने शीघ्र ही 30 कम्बल भेजवाने का आश्वासन दिया है आयोजक पीड़ित समाज सेवा के अध्यक्ष इं बिष्णुविवेक शुक्ला ने कहा आज भी एक बहुत बड़ा तबका गरीबी का दंश झेल रहा है।आज भी करोड़ों लोगों के सामने रोटी कपड़ा और मकान की समस्या है  ।गरीबों,जरूरतमंदो की मदद करना सबसे पुण्य का कार्य है।
कार्यक्रम को समाजसेवी विक्की मिश्रा,नागेन्द्रपांडेय,खगेन्द्र जनवादी , विपिन, श्यामबरन पांडेय,राहुल, पप्पू शुक्ला,महेश मिश्रा, पवन ओझा,नंदकिशोर शुक्ला, आदि मौजूद रहे ।  
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे