शिवेश शुक्ला
नामजद आरोपी के बेटे के साथ वर्दी पूछताछ मे जुटी फिर भी है सफलता से दूर
प्रतापगढ़। जिले के लालगंज कोतवाली क्षेत्र के ढ़िगवस गांव मे सोमवार की देर रात खेत मे हुई किसान की हत्या को लेकर तीसरे दिन बुधवार को भी पुलिस किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सकी। हालांकि हत्या मे नामजद देा आरोपियों पिता और पुत्र मे से पुलिस आरोपी किशोर से कोतवाली मे पूछताछ मे जरूर माथापच्ची कर रही है। बतादें सोमवार की रात करीब साढ़े दस बजे गांव के सीताराम शुक्ल के इकलौते पुत्र कमलेश नारायण शुक्ल उर्फ मुन्ना की खेत मे सिंचाई के वक्त गोली मारकर हत्या कर दी गयी। रात मे हुई किसान की गोली मारकर हत्या को लेकर उसके परिजन अभी भी सहमें हुये है। सदमे मे होने के कारण मृतक की पत्नी अथवा बच्चों से भी पुलिस को किसी प्रकार की दुश्मनी का क्लू नहीं मिल पा रहा है। हालांकि पुलिस इस हत्याकांड को आशनाई मे हुई वारदात से जोडकर कड़ी भिड़ाने मे दिनरात लगी हुई है। किंतु केवल मृतक का हत्यारोपी भट्ठे पर काम करने वाले मजदूर के घर उठने बैठने के अलावा आशनाई को लेकर भी घटना के खुलासे की कहानी आगे बढ़ाना टेढ़ी खीर ही नजर आ रही है। पुलिस ने मृतक का मोबाइल नंबर भी सर्विलांस पर लेकर घटना के दिन से उसके कुछ दिन पहले तक फोन पर उसके करीबियों के रिश्ते की पड़ताल मे लगी है। फोन के सर्विलांस से शायद पुलिस उस व्यक्ति तक पहुंच सके। जिसने घटना के दिन मृतक से कई बार उसकी लोकेशन को लेकर संपर्क साधा हो। कमलेश शुक्ला की हत्या को लेकर सीओ ओमप्रकाश दुबे का कहना है कि कोतवाली पुलिस की कई टीम विभिन्न बिंदुओं पर इस वारदात के खुलासे मे लगी हुई है। वह स्वयं एवं जिले की स्वाट टीम भी घटना को लेकर नजर बनाये हुये है। एक सवाल आस पास के इलाके मे जरूर कौंध रहा है कि मृतक मुन्ना का किसी से सीधी दुश्मनी न होना। ऐसे मे क्या खेत की बटाई के पैसे के भुगतान अथवा फसल के नफा नुकसान को लेकर तो कोई बीच की पेंच कुछ लोगों मे नहीं फंस गयी। अथवा मुन्ना ने जिसे साझेदार बना रखा था। उसके ज्यादातर गैर जिले मे होने के नाते मुन्ना का वक्त बे वक्त काफी समय साझेदार के घर बिताना। घर के किसी सदस्य अथवा किसी बाहरी की आंखो मे चुभन तो नहीं दे रही थी। ऐसे मे जबकि मृतक मुन्ना के परिजन भी प्रतिदिन उसके घर से बाहर रहने को लेकर अंदर ही अंदर बेमन रहा करते थे। यह नृशन्स हत्या आशनाई को लेकर किसी प्रतिशोध का भी तो अंजाम हो सकती है। पुलिस पर नजर डालें तो वह भी गांव से लेकर आसपास के इलाके मे हो रही घटना के बाबत अंदरूनी चर्चा के सहारे इस हत्याकांड के खुलासे की डगर तलाश रही है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ