Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रतापगढ़:नकदी समेत कीमती गहनें पर चोरों ने किया हाथ साफ, महीनेभर से खाक छान रही पुलिस


शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़। जिले के सांगीपुर पुलिस चोरी की वारदात मे अपने ही वर्दीधारी को महीनों से इंसाफ नहीं दिला पा रही है। थक हारकर पीड़िता ने बुधवार को सीओ को संबोधित शिकायती पत्र देकर घटना के खुलासे की गुहार की है। थाना क्षेत्र के सराय लालशाह गांव के कमलाकांत पाण्डेय छत्तीसगढ़ पुलिस मे तैनात है। बीती इक्कीस दिसम्बर की रात अज्ञात बदमाशो ने उसके घर चोरी की वारदात को अंजाम देकर महिलाओं के लाखों के कीमती गहनें व अट्ठाईस हजार की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़िता वर्दीधारी की पत्नी गीता देवी ने तहरीर मे नकदी के साथ सोने के कंगन, हार व मंगलसूत्र समेत करीब दस लाख के कीमती आभूषण के नुकसान की बात कही है। चोरी की वारदात मे चोर पीड़िता का मोबाइल तक उठा ले गये। पुलिस ने अपने ही विभाग मे तैनात कर्मी के घर चोरी की घटना की एफआईआर दूसरे दिन दर्ज तो कर ली किंतु आज तक वह घटना का खुलासा नहीं कर सकी। पीड़िता का कहना है वह जब कभी भी थाने जाया करती है। बडे साहब से लेकर मुकदमें की पड़ताल मे लगे दरोगा उसे शीघ्र खुलासे का भरोसा दिलाकर घटना से पल्ला झाड़ लिया करते है। इस बाबत सीओ ओमप्रकाश द्विवेदी का कहना है उन्हें पीड़िता का प्रार्थना पत्र मिला है। सांगीपुर एसओ से अभी तक की प्रगति को लेकर पूछताछ की जायेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे