सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर ज़िले के एक गांव में अजगर के मिलने से अफरा-तफरी मच गई। गांव वालों के जहां हाथ-पैर फूल गये और वो चीखने-चिल्लाने लगे वहीं बच्चे सहम उठे। अंत में फारेस्ट विभाग के कर्मचारीयों ने रेस्क्यू कर लोगों की जान बचाई।
गोसाईगंज थाना क्षेत्र के रूपनाथ पुर गांव का मामला
फ़ोटो: अजगर को देखते हुए लोग
जानकारी के अनुसार ज़िले के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के रूपनाथ पुर गांव निवासी रमेश श्रीवास्तव के घर में बुधवार दिन को अजगर मिलने से गांव में अफरा-तफरी मच गई। परिवार के लोगों ने मदद के लिये गांव में गुहार लगाई। लोग जमा तो हुए लेकिन भारी-भरकम अजगर को देख कर ग्रामीण आगे बढ़ने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे।
बच्चों की तो जैसे थम सी गई थीं सांसें
जो जिधर खड़ा था वो अपनी जगह ही ठहरा रहा, जबकि बच्चों की तो जैसे सांसें थम सी गई थी। फिलहाल ग्रामीणों में से ही ज़िम्मेदार ग्रामीण ने इसकी सूचना फारेस्ट विभाग के अधिकारियों को दी। थोड़ी देर में टीम मौके पर पहुँची और उसनें रेस्क्यू करते हुए ग्रामीणोंं की जान बचाई।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ