Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रतापगढ़:शीतकालीन त्रिकोणीय श्रृंखला क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे मैच में ग्लोबल हंटर्स और क्रिस्टल व्यु ने मारी बाजी


शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़ । जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुरू हुए शीतकालीन त्रिकोणीय श्रृंखला क्रिकेट प्रतियोगिता 2018 के दूसरे दिवस दो मैच का आयोजन हुआ, जिसमें पहला मैच आनंदवन इंटर कॉलेज व क्रिस्टल व्यू के मध्य खेला गया। जिसमें क्रिस्टल ब्यु ने अपनी शानदार  बल्लेबाजी कर आनंदवन इंटर कॉलेज को 2 रनों से पराजित किया । पहले बल्लेबाजी करते हुए  क्रिस्टल ब्यु ने निर्धारित 15 ओवरों में  101 रनों का विशाल स्कोर तैयार किया । जिसमें सचिन ने 8 विजय ने 22 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आनंदवन इंटर कॉलेज की टीम ने सभी विकेट गवाते हुए  मात्र 99 रन ही बना सकी, जिसमें मीत  31 तथा योगेंद्र ने 16 रनों का योगदान दिया । दूसरे मैच में क्रिस्टल व्यु और ग्लोबल हंटर्स के मध्य खेला गया, जिसमें ग्लोबल हंटर्स ने 13 रनों से जीत दर्ज की । पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवरों में 92 रनों का लक्ष्य रखा । लक्ष्य का पीछा करने उतरी क्रिस्टल ब्लू की पूरी टीम मात्र 83 रनों पर सिमट कर रह गई । तीनों मैच के पूर्ण होने के पश्चात फाइनल की दो टीमें आनंदवन इंटर कॉलेज एंव ग्लोबल हंटर्स को प्राप्त हो गई, जिसका निर्णय रन औसत के साथ किया गया। गुरुवार को प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खेला  जाएगा। इस मौके पर दुर्गेश तिवारी, राजेंद्र श्रीवास्तव, आदित्य शुक्ला, राकेश सिंह आदि रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे