ओपी भारती
गोण्डा (वजीरगंज):- वजीरगंज क्षेत्र के नौबस्ता में बुद्धवार की भोर में एक अधेड़ की ठंड लगने से मौत हो गई। नौबस्ता के दुबौली निवासी राम श्रृंगार उर्फ मल्हू 56 वर्ष ने सुबह पेट दर्द की शिकायत किया और शौच के लिए गये। वापस आने पर पेट दर्द बढ़ने की शिकायत की, जबतक लोग उन्हें डाक्टर के पास ले जाने की व्यवस्था कर रहे थे कि वो अचेत होकर गिर पड़े और उनकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने बताया कि वे ठंड लगने की शिकायत कर रहे थे। सुबह डाक्टर के यहां इलाज के लिए ले जाना था। उसके पहले ही उनकी मौत हो गई। मृतक घर पर पत्नी के साथ अकेला रहता है। उसके तीन बच्चे परदेश में नौकरी करते है। सूचना उपजिलाधिकारी को दी गई। मौके पर आये लेखपाल इन्द्र भान मौर्या ने बताया कि ठंड से गांव में मौत की सूचना मिली थी। उपजिलाधिकारी के निर्देश पर मौके पर गया था। रिपोर्ट भेजी जा रही है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ