ओपी भारती
गोण्डा (वजीरगंज) :- वजीरगंज क्षेत्र के शिवाला गांव के गौरेश्वरनाथ मंदिर पर जनकल्याण हेतु चलाये जा रहे 41 दिवसीय अनुष्ठान के तहत आज मानस मराल मधुर संगीतज्ञ श्री गणेशजी महराज के अगुवाई में विशाल कलश शोभायात्रा निकाली गई। कड़ाके की ठंड के बावजूद दिन में लगभग 11 बजे ग़ाज़े बाजे के साथ निकली इस कलश यात्रा में क्षेत्र के हर वर्ग के पुरुषों एवं महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। कलश यात्रा में आगे आगे चल रहे हाथी के साथ उमड़ा जनसमुदाय का हुजूम कलश यात्रा जुलूस की शोभा को बढ़ा रहा था।
9 दिसम्बर से जनकल्याण हेतु चलाये जा रहे इस अनुष्ठान में प्रतिदिन दिन के 2 बजे से शाम लगभग 7 बजे या हरिइच्छा तक श्री गणेश जी महराज द्वारा संगीतमयी भगवत कथा सुनाई जाती है। कथा का समापन 18 जनवरी को होगा,इसी दिन 5 कुण्डीय यज्ञ द्वारा पूर्णाहुति की जाएगी। पूर्णाहुति के दूसरे दिन 19 जनवरी को प्रसाद वितरण के साथ साथ विशाल भंडारे का भी आयोजन भी किया गया है। इस विशाल भंडारे में क्षेत्र एवं दूर दराज के लोगो को भी आमंत्रित किया गया है।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ