Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बस्ती में जानलेवा बनी ठंड, 3 की मौत


सुनील उपाध्याय
बस्ती जिले के हरैया थाना क्षेत्र के बिजरा एवं गंगापुर निवासी दो महिलाओ की ठण्ड लगने से मौत हो गयी। बस्ती जिले के ही छावनी थाना क्षेत्र के मलौली गोसाई निवासी एक अधेड की भी ठण्ड़से मरने की खबर है। जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के गंगापुर निवासी 45 वर्षीया सीतापती पत्नी नागेश्वर को बुधवार की प्रातः अचानक सीने में दर्द होने लगा। परिजन उन्हें अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे कि उनकी मौत हो गयी। एक अन्य जानकारी के अनुसार स्थानीय थानान्तर्गत बिजरा निवासी 58 वर्षीया सूर्यपता पत्नी शिवदास के सीने में मंगलवार को अचानक दर्द होने लगा। परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हर्रैया ले गये। डॉक्टरो ने उन्हे जिला अस्पताल बस्ती रेफर कर दिया जहां डॉक्टरो ने ठण्ड़ से मौत की पुष्टि की। उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। बुधवार की प्रातः उनकी मौत हो गयी। छावनी प्रतिनिधि के अनुसार मलौली गोसाई निवासी 50 वर्षीय राज कुमार पुत्र झगरू बुधवार की प्रातः सात बजे शौच के लिए जाते समय अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। परिजन उन्हें कस्बे के एक निजी कलीनिक पर ले गये जहां डॉक्टरो ने मृत घोषित कर दिया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे