अमरजीत सिंह
फैजाबाद : दो दिन से लापता द्विव्यांक युवक का शव गांव के बाहर खेत में स्थित कुएं में मिलने से हड़कंप मच गया मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पंचनामा कराकर जिला मुख्यालय भेज दिया
पटरंगा थाना क्षेत्र के सीवन गांव के निवासी लल्लू उर्फ भल्लू सोमवार की शाम 6:30 बजे शौच के लिए गांव के बाहर गया था इसके बाद वह घर नही लौटा परिवार के लोग खोजबीन की लेकिन कुछ पता नही लगा मंगलवार को भाई रामअचल ने पटरंगा थाने पहुंचकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद कुछ रिस्तेदारो के साथ फिर से खोजबीन शुरू की और बुधवार की शाम 5:30 बजे खुर्दाहा गांव के पास खेत में स्थित कुएं में जाकर देखा तो मृतक का डंडा दिखाई दिया और डंडा की सूचना मिलते सैकड़ो ग्रामीण एकत्र हो गए मौके पर पहुंचे ग्रामीणो ने काटा लगाकर कुएं में हेरना शुरू किया तो शव काटा में जा फसी सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणो की मदद से शव को बाहर निकाला और पंचनामा कराकर पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया थानाध्यक्ष ब्रिजेश सिंह ने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद स्थिती स्पष्ट हो सकेगी है।उधर घटना की सूचना मिलते ही हाइवे चौकी प्रभारी राजेश कुमार मिश्रा उप निरीक्षक सी.बी. सिंह.उप निरीक्षक शम्भूनाथ ,सिपाही सादिक,राजकुमार घटना स्थल पर पहुचें


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ