Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रतापगढ़ :तेदुए ने युवक व गाय पर किया हमला, क्षेत्र दहशत


शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ । जनपद के बाघराय थाना क्षेत्र के रोर, शुकुलपुर, पचंइया में बुधवार की भोर में तेंदुए ने गांव के उमा शंकर शुक्ल व हरिकेश शुक्ल के दरवाजे को धक्का देते हुए अनिल शुक्ल के छप्पर में बंधी गाय पर हमला कर उसे घायल कर दिया। इससे गाय की मौत हो गई। अनिल ने भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई। घटना की सूचना गांव के चौकीदार ने एसओ बाघराय एनके नागर को दी। गांव में पुलिस के साथ ही वन विभाग के रेंजर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गई। तेंदुए के हमले से ग्रामीणों में आक्रोश फैलने लगा। उन्हें पुलिस व वन विभाग की टीम ने किसी तरह समझा बुझाकर शांत कराया। साथ ही अनिल शुक्ल को आर्थिक सहायता दिलाने की बात कही। साथ ही पीड़ित अनिल शुक्ला का खाता नंबर, आधार कार्ड मंगवाया। तेंदुए के आतंक से पूरे क्षेत्र के लोगों की नींद हराम हो गई है। उधर तेंदुए को पकड़ने के लिए ¨पजरा लेकर आए वाहन की टक्कर से विद्युत पोल टूट गया। इससे भी ग्रामीण नाराज हो गए। उधर देवरही हरदोपट्टी, मलावां छजईपुर, उमरा पट्टी, लोसनापुर, छतार, रोर, पूरेडिघटन, कोरडाजीत, खरगापुर, समेत गांवों में रह रहकर पूरे क्षेत्र में तेंदुआ को निकलने को लेकर अफवाह उड़ती रही। उधर पुलिस व वन विभाग की टीम गांवों का भ्रमण करती रही। तेंदुए का पता नहीं चला।
पदचिन्ह 


गांवों में वन विभाग की टीम करेगी कैंप


बाघराय क्षेत्र के दर्जनों गांवों में तेंदुए के आतंक को देखते हुए एसडीओ लालगंज प्रवीण नारायण श्रीवास्तव ने बताया कि बकुलाही नदी का किनारा होने के कारण तेंदुए आ रहे हैं। डीएफओं के नेतृत्व में विकास खंड बिहार में एक माह तक टीम कैंप करेगी, जिसमें कानपुर की टीम को शामिल किया गया है। टीम के पास टैंकुलाइजर गन भी मौजूद रहेगी, जिससे तेंदुआ मिलने पर उसे अचेत कर पकड़ा जा सके। इस टीम में लालगंज प्रशिक्षण केंद्र के 20 प्रतिभागी मौजूद रहेंगे। रेंजर कुंडा शिव शंकर सिंह ने शुकुलपुर पचइया में वन दरोगा श्यामलाल व वन रक्षक राम कुमार को तैनात किया है। मैधार गांव में भइयाराम को लगाया है, जो रात में गश्त करेंगे। उन्होंने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए तीन पिंजरे अतिरिक्त मंगाए गए हैं, जो कैंप करने वाली टीम के पास मौजूद रहेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे