शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ । सुखपाल नगर चौराहा व अंतू थाना परिसर में कैंप लगाकर गरीब, असहायों व दिव्यांगों में सदर विधायक संगम लाल गुप्ता ने बुधवार को कंबल वितरण किया । कंबल पाकर गरीबों के चेहरे खिल उठे । इस मौके पर एसडीएम सदर पंकज वर्मा, ओम प्रकाश, नपं अंतू चेयरमैन अशोक कुमार गुप्ता, सुरेश गुप्ता, पंकज मिश्रा, अनिल पांडेय, अभिनव सिह, बालकृष्ण, आदि मौजूद रहे।वही दूसरी ओर बड़ौदा सरोजगार विकास संस्थान की ओर से युवा समाजसेवी विपुल श्रीवास्तव ने बुधवार को नगर के भैरोपुर वार्ड में रहने वाले गरीब तबके के दर्जनों लोगों को गरम कपड़े दिए। कंबल वितरण में रवि सिह, लवलेश, योगेश शुक्ला आदि मौजूद रहे


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ