हापुड़। देश की राजधानी से 50 किलोमीटर की दूरी पर स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में हजारों मासूम भयानक प्रदूषण और फैक्ट्री में लगे बॉयलरों के बीच में शिक्षा ले रहे हैं। इसी मामले को लेकर अखिल भारतीय प्रधान संगठन के राष्ट्रीय महासचिव नानक चन्द शर्मा ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सोप कर कार्यवाही की मांग की है दरअसल, मेरिनों कम्पनी की जो दीवार दिल्ली पब्लिक स्कूल से लगी हैं वहां कम्पनी के दो बॉयलर चलते हैं और र्टवाईन हैं। इससे कम्पनी अपने लिए बिजली तैयार करती हैं। दिल्ली पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाले हजारों बच्चें शिक्षा ले रहे बच्चों सहित शिक्षक और कर्मचारी जान जोखम डालकर कार्य कर रहें हैं। आये दिन बॉयलरों से होने वाले भीषण हादसे का नाम आने से आज भी लोगों की रूह कांप जाती हैइसी के चलते प्रधान संगठन के राष्ट्रीय महासचिव राष्ट्रीय महासचिव नानक चन्द शर्मा ने क्षेत्र के एक दर्जन प्रधानों के साथ मिलकर जिलाधिकारी कृष्णा करूनेश को ज्ञापन सौंपा। इसके साथ ही जान जोखिम डालकर शिक्षा ले रहें मासूम बच्चों की सुरक्षा की मांग की। वहीं जिलाधिकारी कृष्णा करूनेश मामले के जांच के आदेश एसडीएम सदर अजय श्रीवास्तव को दे दिए हैं।दो नक्शे भी कर दिए पासइस मामले की जांच की गई तो बेहद चौंकाने वाली चीजें सामने आईं। कई अधिकरियों के माथे पर तो बल भी दिखने लगें। अधिकरियों ने अपने निजी स्वार्थ के लिए हजारों बच्चों के जीवन से खिलवाड़ करते हुए उक्त स्कूल के नियम और कानूनों को ताक पर रख कर दो नक्शे भी पास कर दिए।लग चुकी है कई बार आगएक दशक पहले सेंचुरी फैक्ट्री में स्कूल में भीषण आग लग गई थी, जिस पर दमकल विभाग ने तीन दिनों में आग पर काबू पाया गया था। वहीं तीन माह पहले भी सेंचुरी फैक्ट्री के ब्वाइलर में आग लगने से फैक्ट्री में अफरा-तफरी मच गयी थी। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया था। वहीं स्कूल प्रधानाचार्य का कहना हैं स्कूल नियम के तहत ही संचालन हो रहा हैं।
दिल्ली पब्लिक स्कूल: DM के पास पहुंचा मामला, कार्रवाई की मांग
जनवरी 11, 2018
0
Tags


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ