सुनील उपाध्याय
बस्ती । रोडवेज स्थित सरदार भगत सिंह प्रतिमा के सामने लगे फ्लैक्स बैनरों को युवाओं की टीम ने हटाकर साफ किया। इस मौके पर मौजूद युवाओं ने प्रशासन से आग्रह किया की शहीदे आजम भगत सिंह प्रतिमा के सामने किसी भी तरह का अतिक्रमण ना होने पाए। अभियान में हिस्सा लेते हुए कुलदीप जायसवाल ने कहा की भगत सिंह हम लोगों के प्रेरणास्त्रोत हैं। इतिहास में उनका नाम स्वर्णाक्षरों में दर्ज है। उनकी प्रतिमा के आस पास अतिक्रमण होना और पार्क में गंदगी सहन नहीं की जाएगी। जरूरत हुई तो इसके लिए आंदोलन भी किया जाएगा। छात्रनेता दिग्विजय सिंह ने कहा की प्रशासन के साथ ही हम युवाओं की जिम्मेदारी है की हम शहर को साफ सुथरा रखें। शहर के किसी भी प्रतिमा पर अतिक्रमण ना करें ये हम सबकी जिम्मेदारी है। इस मौके पर शैलेंद्र गुप्ता, मनीष श्रीवास्तव, सैफ अली, साहिल, सौरभ युवाओं के साथ ही स्थानीय लोग मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ