अग्निसमन वा डायल 100 ने दिया धोखा नही पहुँची मौके पर।
रमेश कुमार मिश्र
तरबगंज गोण्डा।
तरबगंज थानाक्षेत्र के ग्रामसभा घाचा बीकापुर के मजरा पुरैनी गॉव के हरिजन बस्ती में आज बीती रात लगभग11 बजे अज्ञात कारणो से अचानक आग लग गयी जब तक लोग कुछ समझ पाते तबतक आग ने भीषण रूप लेकर बगल मे बने फूस के एक मकान को अपने आगोस मे लेलिया।जिससे घर में रखी रोजमर्रा की चीजे चावल,दाल,रजाई,गददा,चारपाईआदि जलकर राख होगयी।गाँव वालो की मदद से किसी तरह जान जोखिम में डालकर घर के अन्दर सोरहे छोटे छोटे बच्चो वा छप्पर के नीचे बंधी गाय वा ,बकरीयों को सुरक्षित निकाला गया।
बताते चले की दुर्जनपुर घाट के पास ग्राम सभा घाँचा बीकापुर के मजरा पुरैनी गाँव के हरिजन बस्ती मे जग प्रसाद पुत्र छेदी के बने फूस के घर में आज बीतीरात लगभग 11:00 बजे जब सब गहरी नीद में सोरहे थे तभी अज्ञात कारणों से घर में आग लग गयी।जबतक घरवाले जागे तबतक आग ने भीषण रूप लेलिया। हल्ला गोहार होने पर गाँव वाले पहुँचे तब तक पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई।परंतु सूचना देने के बावजूद डायल100 वा अग्निशमन दस्ता भीषण कोहरे व कड़ाके की ठंड के चलते मौके पर पहुँचना मुनासिब नहीं समझा।जबकि गाँव वालो की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया गया।
वही भगवा रक्षा वाहिनी के युवा नेता पंडित उमेश पांडे ने बताया कि जगप्रसाद बहुत गरीब है घर में पाँच लड़कियां है।किसी तरह मेहनत मजदूरी करके बच्चो के साथ फूस का घर बनाकर जीवन यापन कर रहा है।लेकिन कुदरत को वोभी मंजूर नही हुआ।और आग लगने से सारी गृहस्ती जलकर राख हो गयी। कड़ाके की ठंड वा भीषण कोहरे मे पूरा परिवार खुले आसमान के नीचे आगया।गाँव वालो के सहयोग सेअग्नि पीङित को ठंडी से बचने के लिए कुछ अंग वस्त्र वा कम्बल की व्यवस्था कराई गयी।
अग्निपीड़ित जग प्रसाद ने बताया कि सरकार के पास गरीबो के लिए कुछ नही है।जिससे पास पैसा है उन्ही के लिए सारी योजनायें बनाई गयी है।हम10 वर्षों से आवास के लिए दौड़ रहे है। परंतु रूपया ना दे पाने के कारण आवास से वंचित व आपात्र रह गया। आज अगर हमारे पास देने को धन होता तो आवास बना होता।संम्भवता5 लड़कियों के बीच आज येसी स्थित देखने को ना मिलती। कम से कम गृहस्थी और हमारी 5 बेटियों को सर छुपाने की जगह तो मिल गयी होती।लेकिन साहब बीस हजार रूपये ना दे पाने के कारण आवास नही मिला।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ