Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

वीडियो :CHC निर्माण में अनिमितता पर विरोधाभासी बयान, SDM बोलीं काम रुकवाया, ठेकेदार ने कहा कि ....


अलीम खान 
अमेठी (यूपी). कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी तहसील की सीएचसी में लाखों रुपए क़ीमत से बन रही ओपीडी एवं आपरेशन थेयेटर के निर्माण में बड़े पैमानें अनिमितता बरती जा रही। प्रकरण की शिकायत के बाद एसडीएम अमेठी ने स्थलीय निरीक्षण कर काम रोकने का निर्देश दिया। बावजूद इस निर्देश के ठेकेदार काम करा रहा है, पूछे जानें पर उसनें बताया के एसडीएम ने काम रुकवाया ही नहीं बल्कि बोली काम अच्छा हो रहा। ऐसे में एसडीएम और ठेकेदार के बयान में विरोधाभास प्रोजेक्ट निर्माण को कटघरे में खड़ा कर रहा है।
फाउंडेशन में बड़े पैमाने पर मिट्टी का हुआ उपयोग
यहां ज़िले की अमेठी CHC में मरीज़ों की बढ़ती संख्या को देखते हुए शासन ने CHC कैम्पस में नई ओपोडी एवं आपरेशन थेयेटर के निर्माण के लिये पैक्फेड संस्था को ज़िम्मेदारी सौंपी है। अमेठी के लोगों का आरोप है के संस्था ने निर्माण में भारी अनिमितता बरती है। 
न तो सही मसाले का इस्तेमाल हो रहा है, न बीम और ईंट का सही प्रयोग। 
फाउंडेशन में मिट्टी का बड़े पैमाने पर उपयोग किया गया। 
इसकी शिकायत अमेठी की डीएम शकुंतला गौतम से हुई तो उन्होंंने एसडीएम अमेठी प्रियंका सिंह को जांच के निर्देश दिये।



एसडीएम ने इन अधिकारियों को गुणवत्ता परखने के दिये निर्देश
जांच के बाद अमेठी एसडीएम प्रियंका सिंह ने बताया के अमेठी CHC कैम्पस में एक ओपीडी और एक आपरेशन थेयेटर पैक्स्फेड संस्था करा रही। गुणवत्ता की कमी की शिकायत मिली थी, जांच में कमियां सामनें आईं हैं। परियोजना का बोर्ड तक नहीं लगाया गया है, मौके पर जेई मिले ही नहीं और ठेकेदार ने सही जवाब दिये नहीं इसलिए काम रुकवा दिया है। पीडब्लूडी के एसडीओ और जेई को जांच के निर्देश दिये हैं उसके बाद ही निर्माण शुरु होगा।

ठेकेदार बोला चल रहा काम
हैरान करने वाली बात ये है के एसडीएम की रोक के बाद भी निर्माण कार्य जारी है। मौके पर ठेकेदार ने बताया के मानक के अनुसार काम हो रहा है। आरोप ग़लत है एसडीएम ने ऐसा कुछ नहीं कहा बल्कि ईंट आदि चेक कर उन्होंंने बोला गुड। आगे  के लिये उन्होंंने जेई साहब को बोला उन्होंंने भी चेक किया और अब काम चल रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे