चीनी मिल द्वारा 3 लाख 24 हजार 961 रूपये का चेक, अंतिम संस्कार के लिये 20 हजार नकद की सहायता
सुनील उपाध्याय
बस्ती । सदर विधायक दयाराम चौधरी के प्रयास से बस्ती चीनी मिल के हेड कूक सीतासरन की मौत को लेकर जारी धरना प्रदर्शन का गुरूवार को समाधान हो गया और परिजन लाश लेकर उसका अंतिम संस्कार करने को तैयार हो गये।
विधायक दयाराम चौधरी ने बताया कि सीतासरन के परिजनों को बस्ती चीनी मिल द्वारा 3 लाख 24 हजार 961 रूपये का चेक सौंपा गया, इसके साथ ही चीनी मिल की ओर से 10 हजार और प्रशासन की ओर से 10 हजार की नकद धनराशि अंतिम संस्कार के लिये दिया गया। दयाराम चौधरी ने परिजनों को आश्वस्त किया कि बस्ती चीनी मिल पर सीतासरन का जो भी बकाया होगा उसे प्राथमिकता से उपल्बध कराया जायेगा। कहा कि प्रदेश सरकार किसानों, श्रमिक हितांे के प्रति संवेदनशील है और किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जायेगा।
बस्ती चीनी मिल के हेड कूक सीतासरन के परिजनों को आर्थिक सहायता दिये जाने के समय मौके पर उप श्रमायुक्त, तहसीलदार, पुरानी बस्ती के थानाध्यक्ष के साथ ही राजकुमार शुक्ल, तारक जायसवाल, अनिल पाण्डेय, दिनेश चौधरी, उदयभान, सुरेन्द्र मिश्र के साथ ही अनेक सामाजिक, राजनीतिक संगठनों के लोग एवं मिल श्रमिक उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ