शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ । अखिल भारतीय श्री चन्द्र दत्त सेनानी स्मारक न्यास के संरक्षक आनन्द मोहन ओझा ने रानीगंज में लहरी नाका, सुरवा मिश्रपुर में एस0पी0एच0 हैंड्रम क्रिकेट प्रतियोगिता का फीता काटकर उदघाटन किया ! उक्त क्रिकेट संस्था के अध्यक्ष रवि यादव, उपाध्यक्ष सूबेदार सिंह एवं कोषाध्यक्ष जावेद अहमद ने फूलमाला के साथ आनन्द मोहन ओझा एवं पुणे से पधारे इंजीनियर महेशेन्द्र नारायण मिश्रा का स्वागत किया ! उक्त अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए आनन्द मोहन ओझा द्वारा कहा गयाकि खेल दिलों को जोड़ता है तथा भाईचारे का संदेश देता है तथा सभी प्रकार के खेलों को खेल की भावना से ही खेलना चाहिये ! उन्होंने कहाकि खेल नफरत की दीवारों को तोड़ता है इसलिए समाज में सभी सम्वेदनशील और जागरूक लोगों को हर प्रकार के खेल को बढावा देना चहिये ! उन्होंने कहाकि स्वस्थ उदेश्य से खेला गया खेल सभ्यता और संस्कृति का भी परिचायक है ! आनन्द मोहन ओझा ने मैच खेलने वाली दोनों टीम बहरिया एवं मेंडुवाडीह के खिलाड़ियों तथा वहाँ उपस्थित सभी लोगों को खेल की भावना को बढ़ाने के लिए बधाई दिया !


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ