Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

एकता दिवस के रुप में मनायी गई नेपाल के पूर्व नरेश पृथ्वी नारायण शाह की 296वीं जयंती


विकास हाड़ा
सिद्धार्थनगर:नेपाल अधिराज्य को एकीकृत करने वाले पूर्व नरेश पृथ्वी नारायण शाह की 296वीं जयंती को नेपाल मुक्ति मंच, कपिलवस्तु द्वारा एकता दिवस के रूप में मनाया गया। कृष्णनगर (नेपाल) में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता के प्रति आस्था जताई।

         नेपाल मुक्ति मंच, कपिलबस्तु ने कृष्णनगर स्थित गोलघर चौराहे पर पूर्व नरेश पृथ्वी नारायण शाह की 296वीं जयंती पर एक जनसभा का आयोजन किया, जिसमें अतिथियों ने पूर्व नरेश पृथ्वी नारायण शाह के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर सभा का शुभारंभ किया। अतिथि नेपाली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. रूद्र प्रताप शाह ने पूर्व नरेश के जीवनवृत्त पर चर्चा करते हुए कहा कि विगत में भारत वर्ष में अंग्रेजी साम्राज्य के तीव्र रूप से विस्तार लेते समय नेपाली समाज को एकीकृत करके मजबूत राष्ट्र के रूप में स्थापित कराने का कार्य तत्कालीन महाराजाधिराज पृथ्वीनारायण शाह ने किया था। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नेपाल मुक्ति मंच, कपिलवस्तु के अध्यक्ष श्याम कुमार मिश्र ने कहा है क़ि पृथ्वीनारायण शाह के जन्म दिन पौष 27 गते को राष्ट्रीय पर्व व अवकाश घोषित किया जाना चाहिए। यही पूर्व नरेश को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस मौके पर डॉ. राकेश प्रताप शाह, रविदत्त मिश्र, स. गुरुशरण सिंह, नदीम खान, प्रेमशंकर शुक्ल, जयप्रकाश गुप्ता, दुर्गेश त्रिपाठी, पप्पू गुप्त, सुशील कुमार गुप्ता, शिव नारायण गिरी, रवि शाह, विनय शर्मा, सियाराम सिंह सहित तमाम क्षेत्रीय जन मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे