Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बस्ती:प्राथमिक से लेकर माध्यमिक तक के विद्यालय की छुट्टियाँ बढ़ी


सुनील उपाध्याय 
बस्ती यूपी ।  जिलाधिकारी अरविन्द कुमार सिंह ने  जनपद में पिछले कई दिनों से चल रही शीतलहर को देखते हुए प्राथमिक से लेकर माध्यमिक तक के विद्यालय 14 जनवरी 2018 तक बन्द करने का आदेश देते हुए राजस्व एवं विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अपने अपने क्षेत्रों अलाव जलाने तथा ठंड से बचाव के हेतु अन्य आवश्यक उपाय करें। साथ ही पशुओं के लिए सुरक्षात्मक उपाय भी किये जाये। ग्रामीण क्षेत्र के सरकारी कर्मी अपने अपने क्षेत्रों में नियमित भ्रमण करें तथा विशेष सर्तकता बरते। जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों से समन्वय से कार्य करने का निर्देश दिया है। जिससे कि ठंड से लोगों को बचाव हो सके। 
मण्डलायुक्त दिनेश कुमार सिंह ने मण्डल के अधिकारियों को अपने अपने जनपदों में ठंड से बचाव हेतु आवश्यक उपाय किये जाने के निर्देश दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे