Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सपा से सियासी तलाक़ के बाद राहुल गांधी अमेठी से करेंगे खिचड़ी भोज की शुरुआत


अलीम खान 
अमेठी (यूपी). कांग्रेस-सपा रिश्ते के सियासी तलाक़ के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी के दो दिवसीय दौरे पर खिचड़ी भोज की शुरुआत करेंगे। साथ ही श्री गांधी बूथ कमेटी की मानिटिरिंग के साथ अपनी निधि के विकास कार्यों का लोकार्पण भी करेंगे।
प्रदेश और राष्ट्रीय नेताओं के साथ राहुल की होगी पर्सनल मीटिंग
गौरतलब हो कि कांग्रेस अध्यक्ष का पद संभालने के बाद पहली बार राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी के दो दिन के दौरे पर 15 व 16 जनवरी को अमेठी में होंगे। बताया जा रहा है कि उनके साथ कांग्रेस के करीब एक दर्जन बड़े नेता भी होंगे, प्रदेश और राष्ट्रीय नेताओं के साथ उनकी पर्सनल मीटिंग भी होगी। वहीं राहुल गांधी दो दिवसीय दौरे के दौरान जिला सतर्कता एवं निगरानी समिति की बैठक में भी हिस्सा ले सकते हैं।
खिचड़ी भोज के लिए ग्रामीण अंचलों पर करें फोकस
कांग्रेसियों के भरोसेमंद सूत्रों की मानें तो पार्टी को मजबूत करने के लिए राहुल गांधी अमेठी से खिचड़ी भोज की शुरुआत करेंगे। इसके बाद प्रदेश के अन्य तमाम हिस्सों में कांग्रेसी कार्यकर्ता और जिला कमेटी खिचड़ी भोज का आयोजन करेगी। जिला कमेटियों से खिचड़ी भोज के लिए ग्रामीण अंचलों पर फोकस करने को कहा गया है। अमेठी जिला कांग्रेस कमेटी ने बताया है कि राहुल गांधी के दो दिवसीय दौर में उनकी संसदीय निधि से कराये गए विकास कार्यों का लोकार्पण भी कराया जाएगा।
कहा जा रहा है के मिशन 2019 में गठबंधन की संभावना के खात्में के बाद कांग्रेस अब अकेले दम पर यूपी के सियासी मैदान को मारने के लिये आतुर है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे