Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोण्डा:रोटरी गोण्डा ग्रीन परिवार ने गरीबों को बांटे कंबल


गोण्डा। रोटरी क्लब गोण्डा ग्रीन परिवार ने अचानक बढ़ गई ठंड को दृष्टिगत रखते हुए गरीबों को राहत पहुॅचाने के उद्देश्य से रात्रि में शहर का दौरा करके कई स्थानों यथा रेलवे स्टेशन, स्टेशन रोड, दुःखहरण नाथ मन्दिर तथा बस स्टेशन पर कम्बलों का वितरण किया। साथ ही ग्रामीण जनों तक पहुॅच बनाने के उद्देश्य से पूर्व माध्यमिक विद्यालय, छिटनापुर में गरीब ग्रामवासियों को कम्बलों का वितरण किया।  विद्यालय में इंचार्ज टी0पी0 सिंह तथा सहायक अध्यापिका रूचि रंजन भी मौजूद थीं। इन्होंने रोटरी क्लब गोण्डा ग्रीन के इस कार्य की प्रंशंसा की।
इस अवसर पर क्लब के पदाधिकारियों व सदस्यों में डाॅ0 राजीव कुमार अग्रवाल, योगेन्द्र कुमार अग्रवाल, पीयूष मित्तल, दीपक अग्रवाल, सुरेन्द्र पाल सिंह, पुनीत बंसल, आशीष कुमार अग्रवाल, नीरज तायल, चेतन अग्रवाल, दुर्गा प्रसाद सोनी, अशोक त्रिपाठी डीआरआर व राम लगन आर्य ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर कम्बल वितरण सम्पन्न कराया।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे