Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोंडा :हाड़कपाती ठण्ड में भी नहीं जाग रहा प्रशासनिक अमला


उपजिलाधिकारी के कागजों पर दर्जनों जगहों पर जल रहे अलाव पर हकीकत कुछ और
 गोंडा। हाड़ कपा देने वाली ठण्ड में भी नहीं जाग रहा प्रशासनिक अमला। गरीब असहाय तीमारदार जानलेवा ठण्ड में बिना अलाव के रहने को हैं मजबूर। दो तीन जगह जलवाकर स्वयं ही लूट रहे है वाहवाही।उपजिलाधिकारी मनकापुर के कागजों के हिसाब से दर्जनों जगहों पर जल रहे हैं अलाव।जहाँ यतीमो असहायों को कम्बल गर्म कपडे आदि मिलने चाहिए वहां तो उन्हें अलाव के लिए भी तरसना पड़ रहा है।मसकनवा बाजार में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रसव केंद्र ब्लाक राजकीय कन्या इंटर कालेज स्टेट बैंक इलाहबाद बैंक सर्व यूपी ग्रामीण बैंक सहित अन्य महत्वपूर्ण संस्थाएं सरकारी दफ्तर आदि स्थित हैं।जहाँ हजारों की संख्या में लोगों का आना जाना लगा रहता है।लेकिन अलाव के आभाव में लोग इस ठण्ड में ठिठुरने को विवश हैं।
 क्या कहते हैं जिम्मेदार
ग्राम के लेखपाल शिवकुमार पाण्डेय से इस बाबत जानकारी चाही तो उन्होंने बताया कि विभाग से कोई पैसे हमें नहीं मिल रहे हैं।ऐसे में अलाव जलवाना असंभव है।लेकिन निजी खर्च से दो तीन जगह अलाव जलवाए गए हैं।
उपजिलाधिकारी मनकापुर उमेश चंद्र उपाध्याय से दूरभाष पर बात हुई तो उन्होंने बताया कि मसकनवा बाजार में दर्जनों जगहों पर अलाव जल रहे हैं। जिसकी हकीकत जब देखी गयी तो पता चला कि एक दो जगह छोड़कर कहीं भी अलाव नहीं जल रहे हैं।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे