Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोंडा:राजस्व विवादों को निपटाना हुवा और आसान


गोंडा। देवीपाटन मंडल के श्रावस्ती जिले की तर्ज पर अब जिले में भूमि विवादों का निस्तारण होगा। जिलाधिकारी जेबी सिंह के निर्देश पर तहसील क्षेत्र प्रत्येक थानावार दो-दो राजस्व टीमों का गठन किया गया है। सभी टीमों में लगाये गये लेखपाल राजस्व निरीक्षकों एवं बनाये गये टीम लीडरों की देखरेख में प्रत्येक सप्ताह में दो दिन कार्यक्रम लगाकर भूमि विवादों का निस्तारण करायेंगे। 7 जनवरी को दुबहा बाजार, बहुवन मदार माझा, डेहरास, भदैंया टेढ़ी, चांदपुर, नकार, चैरी व 10 जनवरी को दत्तनगर, भरसड़ा, बरुइ, कटरा बाजार, अशोकपुर,पूरे अंगद, शाहपुर, कोटिया मदारा 13 जनवरी को रामापुर, मधईपुर कुर्मी, पसका, गौरवाकला, छिटनापुर, दुरगोंड़वा नरायनपुर माझा एवं ग्राम कादीपुर में टीमें पहुचकर भूमि विवादों का निपटारा करायेंगी।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे