गोंडा। डीएम ने प्राथमिक विद्यालय धौंरहरा में मुख्य द्वार एंव विद्यालय की वेबसाइट का लोकार्पण किया। तथा विद्यालय के प्रमुख कार्यों के साथ ही स्मार्ट क्लास, व प्रोजेक्ट को देखा। बच्चों के बीच डीएम एंव बीएसए ने गतिविधियों को बारीकी से अध्ययन किया।
आधुनिक सुविधाओं से लैस वर्ड मैप में अपनी इंट्री करा चुके करनैलगंज व्लाक के प्राथमिक विद्यालय धौंरहरा की वेबसाइट भी लांच हो गई। गुरुवार को डीएम जेबी सिंह ने विद्यालय के मुख्य द्वार का लोकार्पण किया साथ ही विद्यालय की वेबसाइट को कम्प्यूटर का बटन दबाकर लोकार्पण किया। इस परिषदीय विद्यालय में प्रदेश का पहला इंटरेक्टिब क्लास रुम, स्मार्ट क्लास, प्रोजेक्टर के माध्यम से शिक्षा की व्यवस्था, प्राथमिक स्तर पर कम्प्यूटर शिक्षा, शैक्षिक टेलीविजन द्वारा बच्चों की गतिविधि, डिजिटल लाइवे्ररी, सीसीटीवी कैमरा, हाई स्पीड़ वाई-फाई, इनवर्टर, लाइट, साउन्ड-माइक, पंखा, सोलर लाइट, बच्चों के लिए डाइनिंग टेबल, टाई, बेल्ट, आई कार्ड, डायरी, बच्चों के बैठने के लिए फर्नीचर एंव आधुनिक हैंडवाश प्वाइंट की व्यवस्था से सुसज्जित इस विद्यालय का डीएम ने करीब डेढ घंटे तक विधिवत जायजा लिया। इसके साथ ही विद्यालय शिक्षा एंव पद्धति को विदेश के कई देशों में हुई चर्चा व मिली ख्याति के बारे में डीएम ने प्रधानाध्यापक रविप्रताप सिंह से जानकारी ली। कक्षा एक के बच्चों ने डीएम को एक गीत पर गतिविधि करके दिखाया तो डीएम ने अपनी मोबाइल से वीडियो बनाना शुरु कर दिया। डीएम ने विद्यालय की प्रसंशा के साथ ही प्रधानाध्यापक व स्टाफ की सराहना की। डीएम व बीएसए सन्तोष कुमार देव पाण्डेय ने परिसर में पौध रोपण भी किया। इस मौके पर बीईओ अनिल झा, एसएमसी अध्यक्ष नकछेद, प्रधान राम कुमार, बैंक सहायक प्रबन्धक आशुतोष कुमार, विवेक सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ