दबंगों के कहर से परेशान दलित परिवार बैठा धरने पर
गोंडा। थाना कटरा बाजार अंर्तगत ग्राम बनगांव के मजरा भदईं पुरवा निवासी दलित राधेश्याम का परिवार आखिरकार थकहार कर तहसील के सामने गुरुवार को अनिश्चित कालीन धरने पर बैठ गया। पीड़ित परिवार का आरेाप है कि उसके गांव के ही कुछ दबंग किस्म के लोग उसके परिवार के ऊपर नाजायज कहर ढा रहे हैं। करीब 6 माह पूर्व उसकी पत्नी के साथ तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों के प्रभाव से थाने पर उसकी रिपोर्ट भी नही दर्ज की गई, न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज हुआ। उसके बाद उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। दबंगों ने षड़यंत्र के तहत एक आरोपी के पत्नी की तरफ से दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए उसके व उसके भाइयों के विरुद्ध न्यायालय पर वाद प्रस्तुत करवा दिया। जो परिवाद के रूप में अभी भी विचाराधीन है। कुछ दिन बाद राधेश्याम के विरुद्ध पुनः थाना कटरा बाजार में उसी महिला की तरफ से फर्जी दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करवा दिया गया। करीब 5 माह तक उसे घर पर नही रहने दिया गया। खेत की बोआई के लिए उसे ट्रैक्टर खेत तक नही ले जाने दिया गया।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ