सुनील उपाध्याय
बस्ती यूपी । राम प्रसाद स्मारक सामाजिक विकास संस्थान के तत्वाधान मंे क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी बस्ती/संतकबीरनगर के सहयोग से आज प्रेस क्लब बस्ती में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
चिकित्सा शिविर में वरिष्ठ विशेषज्ञ डाक्टरों द्वारा सैकड़ों लोगों के गंभीर एवं असाध्य रोगों का निदान कर निःशुल्क दवाएं वितरित की गयी। शिविर में डा0 साहबुदीन क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी बस्ती ने कहा कि दूषित खानपान एवं मौसम के बदलाव से कई प्रकार की बीमारियों से लोग ग्रसित हो जाते हैं। शिविर में सभी रोगों का निःशुल्क इलाज कर दवाएं उपलब्ध करायी जाती हैं। निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में डा0 भरत जी पाण्डेय, डा0 कृष्णा निरंजन, डा0 सत्येन्द्र कुमार, डा0 आकाश गुप्ता, अनरूद्ध प्रसाद त्रिपाठी फार्मासिस्ट के अलावा कर्मचारी ललई प्रसाद, लहरी, रामनरेश आदि का विशेष सहयोग रहा।
शिविर के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए प्रकाश चन्द्र गुप्ता ने कहा कि हर माह के 4 तारीख को निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें वरिष्ठ चिकित्सक अपनी सेवाएं देते हैं। उन्हांेने लोगों से जटिल एवं असाध्य रोगों के निदान के लिए शिविर का लाभ उठाने की अपील किया।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ