Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बस्ती:54 के हुये डा. वी.के. वर्मा ‘साहित्य वृहस्पति’ सम्मान से सम्मानित


 सुनील उपाध्याय 
  बस्ती । निराला साहित्य एवं संस्कृति संस्थान द्वारा आवास विकास स्थित डा. रामकृष्ण लाल ‘जगमग’ के आवास पर गुरूवार को कवि, साहित्यकार और जिला चिकित्सालय के आयुष चिकित्साधिकारी डा. वी.के. वर्मा के 54 वें जन्म दिन के उपलक्ष्य में काव्य गोष्ठी का आयोजन सत्येन्द्रनाथ ‘मतवाला’ की अध्यक्षता में किया गया।
डा. रामकृष्ण लाल ‘जगमग’ के संचालन में विनोद उपाध्याय, आतिश सुल्तानपुरी, लालमणि प्रसाद, जगदम्बा प्रसाद भावुक, रामचन्द्र राजा, सागर गोरखपुरी, दीपक प्रसाद, विश्वनाथ वर्मा, शोभादेवी चौहान, दीनबन्धु उपाध्याय, मनोज कुमार मिश्र आदि ने रचनाओं के माध्यम से डा. सुखद, सुदीर्घ जीवन की कामना किया। इस अवसर पर समग्र चेतना संस्थान दिल्ली की ओर से डा. वर्मा को ‘साहित्य वृहस्पति’ सम्मान से सम्मानित किया गया। डा. वर्मा ने कहा कि उनका जीवन सदैव परमार्थ को समर्पित रहा है। पूरा प्रयास होगा कि वे पीड़ित मानवता के पक्ष में सदैव प्रस्तुत रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे