Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोण्डा:शौहर ने रचाई दूसरी शादी , बीवी दर - दर भटकने को मजबूर


डॉ0ओ0पी0भारती/मुश्ताक़ अहमद

गोण्डा (वजीरगंज) :-बिना तलाक दिए बीवी को मायके छोड़कर शौहर ने दूसरी शादी रचा ली । पहली बीवी बेसहारा होकर दर - दर भटकने को मजबूर है । सहारा देने वाला  कोई है , तो उसकी विधवा मां । जो कब तक उसका साथ निभाएंगी यह यक्ष प्रश्नन है ।
  डुमरियाडीह चौकी के नगवा गांव के स्व ० नूर मोहम्मद 12 वर्ष पहले अपनी लड़की अमीरून निशा की शादी वजीरगंज थाना के भरहापारा के सीरपुरवा निवासी असलम के साथ की थी । मियां - बीवी राजी खुशी से रह रहे थे । शौहर रोजी - रोटी के लिए सऊदी अरब चलागया और वहां से भी इसका लगातार ख्याल रखता रहा । वहां से आने पर भी बीवी की सुविधाओं का ध्यान रखता था । इस बीच उसकी तबियत  बहुत ज्यादा खराब हुई उसका भी इलाज उसने कराया ।  फिर एका - एक उसके ब्यवहार में बदलाव आ गया , और उसने बीवी को मायके भेज दिया । और खुद दूसरी शादी कर ली । ये खबर जब पहली बीवी और उसकी विधवा मां को हुई , तो दोनों को आज्ञात पहुंचा । और वो लोग उसके घर पहुंच गई । किन्तु शौहर ने उन लोगों से  मिलने से मना कर दिया । वो लोग बार - बार मिलने आती रहीं , लेकिन वो नहीं मिला , और फिर वो सऊदी अरब चला गया । जब बीवी ने फोन कर अपनी हालात बताते हुए खर्चे की मांग की , तो शौहर ने दो टूक जबाव देते हुए कहा , कि मैंने दूसरी शादी कर ली है , मेरा तुमसे कोई वास्ता नही है । जो मर्जी करो , जहां मर्जी जाओ  । शौहर की बात सुन उसके आंखों के आगे अंधेरा छा गया । 12 साल के वैवाहिक रिश्ते में एक औलाद भी नहीं हुई , और अब शौहर ने भी साथ छोड़ दिया । सहारे के रूप में उसकी विधवा मां उसका कितना साथ निभाएंगी , ये भविष्य के गर्भ में हैं । वहीं मां सितारून निशां ने कहा कि बेटी को न्याय दिलाने के लिए अंतिम सांस तक लड़ेगी ।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे