Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बहराइच सांसद सावित्रीबाई फुले सड़क दुर्घटना में बाल बाल बची



 बहराइच ( जरवलरोड )  शनिवार को लखनऊ से वापस बहराइच जा रही भाजपा की बहराइच की सांसद सड़क दुर्घटना में बाल बाल बच गई ।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को ट्रक समेत हिरासत में ले लिया है ।प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को भारतीय जनता पार्टी की बहराइच से सांसद सावित्रीबाई फुले लखनऊ से वापस बहराइच आ रही थी ,कि जरवलरोड में रेलवे क्रॉसिंग बंद होने के कारण जरवल रोड तिराहे के पास रेलवे क्रॉसिंग पर खड़ी हो गई। तभी पीछे से एक तेज रफ्तार ट्रक संख्या UP 42 T 3438 ने सांसद की गाड़ी में पीछे से ठोकर मार दी ।जिसमें भाजपा सांसद बाल बाल बच गई ।और इन की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई ।सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक के चालक को  ट्रक समेत हिरासत में लेकर थाने ले आई । सूचना मिलने पर भाजपा कार्यकर्ता प्रदीप जयसवाल सहित एकत्रित हो गए।पुलिस ने तहरीर  लेकर जांच शुरु कर दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे