गोण्डा।तीस वर्षीय युवती संधिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगायी।आनन-फानन में शव को परिजनो ने जला दिपा।सूचना पर पहुंची पुलिस जांच-पडताल कर बैरंग लौट आयी।
मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के दिनकरपुर गांव निवासी सरजूदीन नाई की पत्नी सीतादेवी उम्र तीस वर्ष खपरैल घर में बडेल से लटकर संधिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली।परिजनो ने आनन-फानन में शव का दाह संस्कार कर दिया।शाम को किसी ग्रामीण द्वारा पुलिंस को सूचना दी।सूचना पर पहुंची पुलिस जांच-पडताल कर बैरंग वापस लौट आयी।मृतका का मायका छपिया थाना क्षेत्र बनकटवा की है।अब से पन्द्रह वर्ष पूर्व मृतका की शादी सरजूदीन से हुई थी और गौना पांच वर्ष पूर्व हुआ।मृतका के दो बच्चे में वीरू पांच वर्ष व अनुस्का तीन वर्ष है।गांव के लोग दबी जुबान से कहते है कि मृतका का पति व परिवार वाले अकसर मारते-पीटते रहते थे और गृह कलह से ऊब कर युवती आत्म हत्या कर ली है।वही प्रभारी कोतवाल आनंद सिंह ने बताया कि गांव वालो ने बताया कि काफी दिनो से मृतका की तबीयत खराब चल रही थी उसी के चलते उसकी स्वाभिक मौत हुई है और अगर मायके के पक्ष से तहरीर मिलती है तो देखा जायेगा।
गुरूवार देर शाम मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हरसिंघवा चौहानपुर में स्थित एक विद्यालय परिसर के एक कमरे में गोंडा जनपद के थाना खोडारे क्षेत्र हरखूपुर गांव निवासनी अनारकली पुत्री की भी संधिग्ध परिस्थितियों में हुई थी मौत |


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ