डॉ ओ0पी0भारती
गोण्डा ( वजीरगंज ):-अंजान नम्बर से आये फोन काल से दोस्ती कर घर से भागी नाबालिग को पुलिस ने लकड़मंडी तिराहा नवाबगंज से बरामद कर लिया। जबकि युवक मौके से फरार हो गया।
कस्बे के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने थाने पर तहरीर देकर अपनी 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री के अज्ञात के द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला दर्ज कराया था। जांच कर रहे उपनिरीक्षक रामदरश यादव ने बताया कि लड़की के मोबाइल पर एक अंजान नम्बर से फोन आया। और फिर लड़की की उस अंजान व्यक्ति से बात होने लगी। और दोनो में दोस्ती हो गयी जो प्यार में बदल गयी। फिर एक दिन लड़की चुपके से घर से गायब हो गई। पुलिस ने मोबाइल नम्बर सर्विलांस पर लगाया तो उसकी लोकेशन कप्तानगंज बस्ती में मिली। पुलिस प्राप्त लोकेशन पर छापेमारी के लिए जा रह थी। तो लकड़मंडी तिराहे पर कहीं जाने के फिराक में खड़ी लड़की को उसके बाप ने पहचाना । पुलिस ने लड़की को गिरफ्त में ले लिया जबकि युवक मौके से भागने में सफल रहा। पूछतांछ में लड़की ने युवक का नाम लवकुश निवासी सरैय्या मिश्र कप्तानगंज बस्ती बताया है। पुलिस ने लड़की को चिकित्सीय परिक्षण के लिए महिला चिकित्सालय भेज दिया है


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ