सुनील उपाध्याय
बस्ती :जिला प्रशासन द्वारा हर संभव सहायता के आश्वासन के बाद घाघरा नदी के निकट उ.प्र. आवास विकास परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सपा नेता सिद्धार्थ सिंह, पीड़ित परिवार और स्थानीय लोगों के सहयोग से चल रहा क्रमिक धरना शनिवार को स्थगित कर दिया गया।
सपा नेता सिद्धार्थ सिंह ने मौके पर पहुंचे उप जिलाधिकारी हरैया को मांगो से सम्बंधित ज्ञापन सौपा। प्रशासन ने घाघरा में डूबे 3 लोगों की खोज के लिये शव मिल जाने तक लगातार खोज कराने, पीड़ित परिजनों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से 2-2 लाख रूपये का मुआवजा, पेंन्शन, आवास और जमीन का पट्टा दिये जाने का आश्वासन दिया। ज्ञापन लेते समय सीओ कलवारी के साथ ही हर्रैया तहसील क्षेत्र के लेखपाल एवं अनेक अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।
जबकि दूसरी ओर जिलाधिकारी अरविन्द कुमार सिंह ने घाघरा में लापता तीन लोगों ऊंजी मुस्तहकम गांव के छोटेलाल पुत्र जयराम ग्राम-ऊंजी मुस्तहकम, सुरजीत पुत्र भारत ग्राम देवरा गंगवार, मायाराम पुत्र ओरी के परिवारों से मिलकर हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
![]() |
| सिद्धार्थ सिंह ने उप जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन |
धरना स्थल पर ज्ञापन सौपते समय सिद्धार्थ सिंह के साथ मो. स्वालेह, शुकुल्ले यादव, दिलीप यादव, राजकुमार यादव, प्रेम प्रकाश, दयालु बाबा, प्रमोद शुक्ल, अली हुसेन, माया, आलम, राजू सिंह, दीपक, विश्वनाथ जायसवाल, शुभावती, रेनू, शशि, गौरव सिंह, विवेक यादव, मिथलेश, राहुल सिंह, प्रमिला, राधिका, झिन्नेलाल यादव, चन्द्रहास यादव, चन्द्रभान यादव, प्रेमचन्द्र यादव, जगदीश, चन्द्रभान सिंह, अवधेश शर्मा, अनिरूद्ध यादव, गिरीश बाबा, राजेन्द्र, रामचन्दर राजभर के साथ ही अनेक स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ