Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सुल्तानपुर:VIDEO-तस्करी के लिये जा रहे बैलों से भरी ट्रक पलटी, 7 बैलों की मौत


खुर्शीद खान/अभिषेक गुप्ता
सुल्तानपुर ।प्रदेश में योगी राज होने के बावजूद गौ-तस्करी का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा, कारण पुलिस का तस्करों के साथ हाथ मिलाना है। इसके खुलासा जयसिंहपुर कोतवाली के महमूदपुर सेमरी के पास हाइवे पर एक ट्रक के पलटने के बाद हुआ। हादसे का शिकार हुई ट्रक पर भूसी के अन्दर 12 बैल लदे थे जो तस्करी के लिये जा रहे थे। जिसमें से 7 बैल की मौत हो गई है, पुलिस ने इनका पोस्टमार्टम कराया है।
जयसिंहपुर कोतवाली के महमूदपुर सेमरी के पास की घटना
जानकारी के अनुसार शनिवार तड़के घने कोहरे के बीच जयसिंहपुर कोतवाली के महमूदपुर सेमरी के पास दस टायरा ट्रक यूपी 45 टी 2733 जिस पर भूसी लदी थी, कोहरे के कारण वो हाईवे के किनारे अनियंत्रित हो कर पलट गई।
हैरानी की बात ये के गौ-तस्करों ने भूसी के अंदर बैल को भी लाद रखा था। आसापास के लोगो की जैसे ही निगाह पड़ी उन्होंने इसकी सूचना तत्काल
पुलिस को दी।
                   देखे वीडियो में दर्दनाक घटना
नशीली दवाईयां देकर बांधे गये थे पैर
सूचना पर चौकी इंचार्ज सेमरी बाज़ार दुर्गा प्रसाद शुक्ला हमराह पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुँचे। पुलिस की देख रेख में ग्रामीणों ने बैलो को बाहर निकालना शुरु किया। लोगों की मानें तो सभी बैलो को हत्या करने से पूर्व नशीली दवाईयां दी गई थी और उनके पैरों को भी बाधा गया था।
ट्रक के अन्दर पाई गई तीन नंबर प्लेट
चौकी इंचार्ज दुर्गा प्रसाद शुक्ला ने बताया कि ट्रक में 12 बैल थे जिसमें 7 मर गये हैं। चालक की खोज की जा रही है। उन्होंंने बताया के ट्रक के अन्दर तीन नंबर प्लेट पाया गया। फ़िलहाल पुलिस ने कारवाहीं शुरू कर दी है। मृतक बैलों को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है। उन्होंंने बताया के मुकदमा दर्ज कर लिया गया है ट्रक ड्राइवर और क्लीनर की तलाश जारी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे