Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

शौच के लिए गई बालिका डूबने से हुई मौत



सुनील उपाध्याय
बस्ती:बस्ती जिले के दुबौलिया बाजार में शौच के लिए गई एक 10 वर्षीय बालिका फिसल कर तालाब में गिर गई और डूबने से उसकी मौत हो गई। वह अपने ननिहाल आई हुई थी। 
10 वर्षीय खुशबू पुत्री पिंटू निवासी पकड़ी थाना छावनी का ननिहाल दुबौलिया बाजार में साधू कन्नौजिया के यहां है। शनिवार को दोपहर बाद करीब एक बजे खुशबू दो छोटे बच्चों के साथ शौच के लिए गई थी। जैसे ही वह तालाब के किनारे पहुंची तो पैर फिसल गया और वह तालाब के गहरे पानी में चली गई। जब तक छोटे बच्चे इसकी जानकारी परिजनों को देते तब तक वह डूब गई थी। करीब आधे घंटे प्रयास के बाद उसे तालाब से निकाला गया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। मौके पर दुबौलिया थाने के एसआई सर्वेश यादव भी पहुंचे। मां मजू, नाना साधू कन्नौजिया व अन्य परिजनों का रो-रो कर हाल बेहाल है। हादसे की सूचना पिता व अन्य को दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे