Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

फ़ैजाबाद :सीएमओ सहित दो अन्य चिकित्साधिकारियों का स्पष्टीकरण तलब


अमरजीत सिंह 

फैजाबाद :जिलाधिकारी डा. अनिल कुमार ने विकास कार्यो की समीक्षा में चिकित्सा विभाग के कार्यो मे लापरवाही व उदासीनता पाये जाने पर सीएमओ सहित दो अन्य चिकित्साधिकारियों का स्पष्टीकरण तलब किया। उन्होनें कहा कि 102, 108 एम्बुलेन्स सेवा में रिस्पान्स टाइम में सुधार हो तथा टीकाकरण, जननी सुरक्षा योजना तथा अन्य लाभार्थियो को समय से धनराशि का भुगतान किया जाये। उन्होने कहा कि प्रत्येक चिकित्सालय में उपलब्ध दवाईयों को अच्छे बोर्ड पर सुस्पष्ट प्रदर्शित किया जाये उन्होनें कहा कि चिकित्सालयो का आकस्मिक निरीक्षण मजिस्ट्रेटों की टीम के द्वारा कराया जा रहा है कमियां प्राप्त होने पर आवश्यक कार्यवाही की जाये।
जिलाधिकारी ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान तथा पंचायती राज विभाग के 14वां वित्त आयोग के तहत विभिन्न कार्यो में प्रगति के साथ प्राप्त धनराशि के व्यय में तेजी लायी जाये। इसके साथ ही विभिन्न छात्रवृत्तियों का समय से फीड़िंग कर पात्र छात्र लाभार्थियों को छात्रवृत्ति की धनराशि उपलब्ध करायी जाये इसी के साथ सभी प्रकार के पेंशन के प्रकरणो में भी पात्र लाभार्थियों को समय से पेंशन की धनराशि उपलब्ध करायी जाये
बैठक में कक्षा 8 तक के छात्रो को यूनीफार्म व किताब वितरण के साथ साथ समय से निर्धारित रंग के स्वेटर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जनपद में विद्युत आपूर्ति की स्थिति में सुधार लाया जाये तथा अधिकतम 48 से 72 घण्टे में खराब ट्रान्सफार्मर को बदल दिया जाये। कृषि विभाग की समीक्षा में सभी योजनाओं में समय से कार्य सुनिश्चित किया जाये बैठक में जिलाधिकारी ने ऋणमाफी योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आईसीडीएस. 50 लाख रू0 लागत से अधिक के निर्माण कार्यो की भी विस्तृत समीक्षा कर कार्य में तेजी लाने को कहा बैठक में जिलाधिकारी के अलावा, डीएफओ रवि कुमार सिंह, एडीएम प्रशासन एसके शर्मा, सीआरओ रामयश गौतम, सीएमओ डा.एके गुप्ता, डीडीओ हवलदार सिंह, डीएसटीओ पूनम समेत सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे