अमरजीत सिंह
फैजाबाद : जनपद में सभी तहसीलो में कान्हा गौशाला एवं बेसहारा पशु योजना के तहत कान्हा गौशाला की स्थापना की जायेगी जिसके लिये सभी उप जिलाधिकारियों को चारागाह एवं पशुचर भूमि को चिन्हित करने के निर्देश दिये गये है उक्त आशय की जानकारी देते हुये जिलाधिकारी डा अनिल कुमार ने बताया कि तहसील बीकापुर के चैरेचन्दौली के पास तथा सोहावल में दो तीन स्थानो को उप जिलाधिकारी ने चिन्हित कर प्रस्ताव भेजे है जिन्हें नगर आयुक्त एमपी सिंह को आज की बैठक में निरीक्षण के साथ मानक के अनुरूप पाये जाने पर प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजने के लिये सन्दर्भित किया नगर आयुक्त एमपी सिंह ने बताया कि कान्हा गौशाला का निर्माण कराये जाने के लिये नगर निकाय, नगर पालिका, नगर पंचायत के क्षेत्र तथा उसके आस-पास निर्विवादित भूमि पर कान्हा गौशाला का निर्माण प्रस्ताव शीघ्र ही शासन को भेजा जायेगा गौशाला में पशुओ के रहने की अलग अलग शेड, पीने की पानी की व्यवस्था, भूसा, चारा रखने की व्यवस्था, बायोगैस प्लान्ट, शेड के ऊपर पावर प्लान्ट के माध्यम से पेयजल एवं प्रकाश की व्यवस्था के साथ एक आफिस तथा वहां के कर्मचारियो के रहने की व्यवस्था के साथ चारागाह को बॉउन्ड्री वाल से सुसजित किया जायेगा गौशाला के संचालन में शासन के साथ-साथ स्वयंसेवी संस्थाओ, सहकारी उपक्रमों, विभागो, प्रतिष्ठि फर्मो, नागर निकायो आदि का सहयोग लिया जायेगा उन्होने आगे बताया कि कान्ह गौशाला में रखे गये पशुओ की देख-भाल के लिये अवश्य स्टाफ की व्यवस्था की जायेगी तथा पशुओ के चिकित्सा एवं उपचार हेतु मुख्य पशु चिकित्साधिकारी तथा नागर निकाय के पशु चिकित्साधिकारी की सहायता की ली जायेगी कान्हा गौशाला में रखे गये पशुओ की चारे आदि प्रबन्ध नागर निकायो स्वयंसेवी संस्थाओ, पशु प्रेमियो तथा पशुओ के पुर्नवास आदि से सम्बन्धित कार्य करने वाली संस्थाओ के माध्यम से किया जायेगा
बैठक में अपर जिलाधिकारी नगर विन्ध्यवासिनी राय, वित्त एवं राजस्व मदन चन्द दूबे, नगर आयुक्त एमपी सिंह, सीआरओ राम यश गौतम, एसडीएम मिल्कीपुर अरूण कुमार मिश्र, सदर नागराजन हुग्ली, बीकापुर रवि कुमार श्रीवास्तव, तहसीलदार बीकापुर विनीत कुमार श्रीवास्तव, रूदौली रामजन्म यादव, निर्वाचन के तौसीफ अहमद, जिलाधिकारी के आशुलिपि अविनाश पाण्डेय उपस्थित थे


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ