Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

फैजाबाद:तहबाजारी वसूली की वार्ता विफल


अमरजीत सिंह 
फैजाबाद:सीओ सदर पहुंचे बड़ागांव बाजार अंजुमन जिन्नतुल के सदर सहित अन्य मेम्बरान के साथ हनुमान मंदिर के महंत अखंड नाथ अघोरी रविशंकर आदि से अलग अलग कर बाजार मे तहबाजारी की वसूली के लेकरवार्ता की ।कोई मौके पर हल नही निकलता देख शुक्रवार की बाजार तक कोई वसूली नही किए जाने तथा दुसरे पक्ष को समस्या के समाधान किए जाने तक किसी भी प्रकार से ला एन आर्डरनही तोडने की शख्त हिदायत दी रौनाही थाना क्षेत्र बडागांव बाजार मे विगत कई वर्षो से अंजुमन जिन्नतुल कमेटी के मेम्बरान के बीच हनुमान मंदिर के रहबरो बाबा अखंडी नाथ अघोरी रविशंकर अर्जुन तिवारी आदि मे जमीन को लेकर विवाद चल रहा है जिसका मुकदमा कोर्ट ए एसडीएम सोहावल मे सरकार बनाम अंजुमन कमेटी का विचाराधीन है प्रदेश सरकार द्वारा तहबाजारी की प्रदेश स्तर पर रोक लगाने पर रविशंकर ने दो जनवरी से शुरू होने वाले माघ मेले तथा दो दिन शुक्रवार मंगलवार को लगने वाली बाजार मे दुकानदारो से किसी भी प्रकार वसूली रोके जाने की मांग एस डीएम सोहावल अवधेश बहादुर सिंह से की एसडीएम ने वसूली रोके जाने की जाचकर कार्यवाही किए जाने का लिखित फरमान भी जारी किया बावजूद इसके कोई कार्यवाही नही हुई।और एक युवक द्वारा मेले मे दुकानदारों से वसूली ने विवाद खडा कर दिया मामला पुलिस तक पहुंचा चौकी प्रभारी सुभाष चंद सिंह ने मामले को उच्च अधिकारियो से अवगत कराया जिसको लेकर सीओ सदर अरविंद चौरसिया ने कल देर शाम मौके पर पहुंच दोनों पक्षो से बात की सभी ने मामले पर एसडीएम सोहावल द्वारा लम्बित करने तथा कोई स्थिर फैसला नहीं लिए जाने का कारण बताया सीओ ने एक सप्ताह मे मामले को सघन जांच कर हकीकत तक पहुंच कर समस्या से शीघ्र निजात दिलाने तथा हल न होने तक किसी भी प्रकार की वसूली नहीं करने तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने की सख्त हिदायत दी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे