श्रीराम सेवा संस्थान द्वारा आयोजित हुआ कम्बल वितरण कार्यक्रम
शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़ । सच्चे हृदय से की गयी समाज सेवा से ही देश व समाज का कल्याण संभव है । उक्त बाते रानीगंज विधायक अभयकुमार ऊर्फ धीरज ओझा ने श्रीराम सेवा संस्थान द्वारा रानीगंज के सचौली गांव में आयोजित कम्बल वितरण कार्यक्रम के दौरान बतौर मुख्यअतिथि सम्बोधन में कही।उन्होने संस्थान की प्रसंसा करते हुए कहाकि जो गरीबों को निःशुल्क कम्बल वितरण का कार्य किया जा रहा है यह बहुत ही पुनीत एवं सराहनीय कार्य है,इससे गरीब,बेसहारा लोगो को भीषण ठण्ड से राहत मिलेगी। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित अनिल त्रिपाठी ने कहा कि जरूरतमन्दों की सेवा करना बहुत महान कार्य है ।
सेवा संस्थान के सचिव अनुराग तिवारी ने मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों को अंगवस्त्रम और स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया तथा आये हुये सभी प्रबुद्धजनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुये कहा कि यह अभी शुरुवात है जितना संभव हो सकेगा पूरी ठंडी में इसी तरह जरूरतमन्दों की मदद किया जाता रहेगा । इस मौके पर सेवा संस्थान के संस्थापक रमाकान्त तिवारी,विधायक के गौरा मंडल प्रतिनिधि नीरज ओझा,शिवगढ़ प्रतिनिधि अजय ओझा,पृथ्वीगंज मंडल प्रतिनिधि शिवम ओझा,विजय ओझा,नगर पंचायत रानीगंज अध्यक्ष बद्री गुप्ता,आर एल सेवा समिति के प्रबंधक प्रदीप मिश्रा,डॉ अमित पाण्डेय,सामाजिक कार्यकर्ता आलोक तिवारी,अनुराग मिश्रा प्रधान मल्हूपुर,इं सूरज पाण्डेय,डॉ अश्वनी पाण्डेय,आशुतोष पाण्डेय,रोहित जायसवाल,भाजपा पृथ्वीगंज मंडल अध्यक्ष अंशुमान सिंह,पत्रकार अनिलपाण्डेय,न्यायदूत मनीष पाण्डेय समेतआदि मौजूद रहे।
![]() |



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ