Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रतापगढ़:दुकान का ताला तोड़ उड़ाये चालीस हजार, आक्रोश


शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़। जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र के रेहुआ लालगंज बाजार मे किराना व्यवसाई की दुकान मे शनिवार की रात अज्ञात बदमाशो ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। किराना व्यवसायी संतोष केसरवानी ने दी गयी तहरीर मे कहा है कि बाजार मे उसकी किराना की दुकान है। बीती रात अज्ञात बदमाशों ने ताला तोड़कर कीमती सामान व गल्ले मे रखा चालीस हजार रूपये की नकदी उड़ा लिया। वहीं व्यापारी की दुकान मे चोरी की वारदात को लेकर क्षेत्रीय व्यापारियों मे रविवार को गुस्सा देखा गया। व्यापारियों का कहना है पुलिस की ढ़िलाई के चलते इधर कुछ दिनों मे एक दर्जन से अधिक दुकानों मे चोरी की वारदात को अंजाम दी जा चुकी है। इस बाबत एसओ अरूण कुमार का कहना है कि तहरीर मिली है, जंाच कर घटना का खुलासा किया जायेगा।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे