Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बस्ती:निःशुल्क चिकित्सा शिविर का हुवा आयोजन


सुनील उपाध्याय 
बस्ती । श्री कृष्णा मिशन हास्पिटल बरगदवा में रविवार को निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सैकड़ोे लोगों  की निःशुल्क सघन जांच कर चिकित्सकों की टीम द्वारा परामर्श दिया गया।
यह जानकारी देते हुये चेयरमैन बसन्त चौधरी ने बताया कि ठंड में बच्चों और वृद्धों में बीमारियां बढ जाती है। अस्पताल में बच्चों और वृद्धों के लिये विशेष चिकित्सा का प्रबंध किया गया है। इसके साथ ही हार्ट के मरीजों के त्वरित उपचार के लिये अत्याधुनिक आईसीयू 24 घंटे सक्रिय रहता है। कहा कि श्री कृष्णा मिशन हास्पिटल का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के साथ ही उन्हें न्यूनतम दर पर बेहतर चिकित्सा उपलब्ध कराना है।
निःशुल्क चिकित्सा शिविर में डा. बी.एल. कन्नौजियां ने कहा कि समय से जांच करा लेने पर अनेक रोगों की जानकारी हो जाती है और उनका उपचार आसान हो जाता है। बी.के. अय्यर, डा.  मो. इसराइल, डा. अरशद काजी, डा. विशाल त्रिपाठी, डा. रेहान, डा. इसरार अहमद, डा. सोमा सा गुप्ता के साथ ही स्वास्थ्य कर्मियों दुर्गेश    चौधरी, अभिषेक चौधरी, मो. अजीज, सी.पी. चौधरी, इश्तियाक अहमद, विश्वनाथ     चौधरी, गरिमा, कृष्ण मुरारी पाण्डेय आदि की टीम ने योगदान दिया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे