Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अकेले बस्ती जनपद में चीनी मिलों पर गन्ना किसानों को करोड़ो रूपया बाकी:ऐश्वर्यराज


सुनील उपाध्याय 
बस्ती । राष्ट्रीय लोकदल की बैठक रविवार को राजभवन के परिसर मंें जिलाध्यक्ष राधेश्याम चौधरी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में आईटी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक राजा ऐश्वर्यराज की उपस्थिति में राष्ट्रीय लोकदल (युवा) का विस्तार किया गया। बैठक में 60 युवकों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया। 
युवा रालोद के सांगठनिक विस्तार की बैठक में दिग्विजय सिंह जिला महासचिव, सैफ अली को जिला सचिव का दायित्व सौंपा गया।  राहुल चौधरी के साथ 60 युवकांे को रालोद की सदस्यता दिया गया। 
राजा ऐश्वर्यराज ने बैठक को सम्बोधित करते हुये कहा कि किसान की आमदनी लगातार कम होती जा रही है जबकि दावे आय बढाने के हो रहे हैं। वाल्टरगंज चीनी के अस्तित्व पर संकट मड़रा रहा है। अकेले बस्ती जनपद में चीनी मिलों पर गन्ना किसानों को करोड़ो रूपया बाकी है किन्तु सरकार और तंत्र चुप्पी साधे हुये है। कहा कि रालोद किसानों, नौजवानों, व्यापारियों के साथ ही समाज के प्रत्येक वर्ग को उनका  अधिकार दिलाने के लिये संघर्ष जारी रखेगा। 
मण्डल संयोजक ओम प्रकाश चौधरी ने  युवाओं का आवाहन किया कि वे  मंहगी बिजली, कृषि यंत्र, कीटनाशक आदि के सवाल पर मुखर निर्णायक संघर्ष करंें।
बैठक में युवा लोकदल जिलाध्यक्ष डा. फारूक उबैदुल्लाह, राय अंकुरम श्रीवास्तव, सभासद डब्लू सोनकर, मनीष सिंह राणा के साथ ही रालोद के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे