सुनील उपाध्याय
बस्ती । उप जिलाधिकारी ने शनिवार देर रात जिला समाज कल्याण अधिकारी के साथ वृद्धा आश्रम चननी का औचक निरीक्षण किया। वृद्ध माताओं एवम पुरूषों के रहन सहन व खान पान, ठंड से बचाव की व्यवस्था की जानकारी लेने के साथ ही उन्होने वृद्धों से सीधे वार्ता किया। साथ ही निर्देश दिया कि साफ सफाई और बेहतर करने के साथ ही उन्हें ऊनी टोपी उपलब्ध कराया जाय।
वृद्धा आश्रम प्रबंधक अम्बिकेश्वर मणि त्रिपाठी ने यह जानकारी देते हुये बताया कि अधिकारी जब औचक जांच में पहुंचे उस समय अधिकांश वृद्ध अलाव ताप रहे थे। उप जिलाधिकारी ने वृद्धों में आवश्यकतानुरूप कम्बल वितरित किया।
इस दौरान आश्रम संचालक अतुल कुमार शुक्ल हरि प्रकाश पाण्डेय, राकेश गिरी शुभम शुक्ल अनुपम श्रीवास्तवए सुखराम निर्मला पाण्डेय किरन यादव सुनीता देवीए मीनाए कुश शुक्ल आदि उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ